गोपालगंज, अगस्त 20 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के हजियापुर मोड़ के समीप स्थित ओवरब्रिज के पास गुरुवार को एक बाइक सवार युवक को दो बाइक पर सवार चार लोग पुलिस का आदमी बताकर रोक लिए। इसके बाद शराब तस्करी की बात कह उसकी बाइक व बैग की चेकिंग करने लगे। वे खुद को पुलिस का आदमी बताकर जलालपुर से आने की बात कह जांच शुरू करने लगे।

पुलिस की कार्रवाई जांच के दौरान युवक के पास से जब कुछ नहीं मिला तो उनके तेवर कम हो गए। इसके बाद एक बाइक पर सवार दो लोग वहां से फरार हो गए। दो लोगों के फरार होने के बाद बाइक सवार को उनपर शक हुआ तो वे दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद हल्ला सुनकर लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई और किसी ने नगर थाने की पुलिस को सूचना दे दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

घटना का विवरण घटना के संबंध मे...