गोपालगंज, सितम्बर 3 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के कॉलेज रोड स्थित एक निजी पैथलॉजी लैब में बुधवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। अगलगी मेंलैब में रखे कंप्यूटर, कुर्सी, टेबल, फ्रीज व जांच करने वाला मशीन सहित लाखों मूल्य के सामान जल गए। लैब संचालक कमला राय कॉलेज रोड के मुनमुन कुमार गिरि ने बताया कि बुधवार शाम लैब को बंद कर घर चला गया था। रात करीब 10 बजे आसपास के दुकानदारों ने जांच लैब के रूम से धुएं निकलने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद जब वे मौके पर पहुंचे तो सामान जल रहे थे। उन्होंने इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलने के साथ अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी प्रेमचन्द्र राम के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जांच लैब का ताला काटकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जबतक जांच लैब मे...