गोपालगंज, अगस्त 7 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के चिराई घर के समीप गुरुवार की शाम को एक पान की दुकान के पीछे रखे गए 43 हजार सात सौ रुपए जाली नोट के साथ एक युवक को नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया युवक मांझागढ़ थाने के भवानीगंज गांव के दया शंकर का बेटा निलेश कुमार बताया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार युवक को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि थाने के सब इंस्पेक्टर मंकेश्वर महतो गुरुवार की शाम गश्ती पर निकले थे।

जाली नोट की बरामदगी इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि शहर के चिराई के घर के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सामने पान की दुकान के पीछे जाली नोट छुपाकर रखा गया है। इसके बाद सब इंस्पेक्टर पुलिस बल की टीम के स...