Gopalganj News: शहर के घोष मोड़ से छात्र की बाइक चोरी
गोपालगंज, अक्टूबर 8 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के घोष मोड़ से कंम्प्युटर क्लास करने आए एक छात्र की बाइक चोरी कर ली गई। मामले में छात्र व कुचायकोट थाने के शिवराजपुर गांव के निवासी एसरार अली ने नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। छात्र ने पुलिस को बताया है कि वह सात अक्टूबर को घोष मोड़ स्थित कोचिंग में कंम्प्युटर क्लास करने के लिए आया था। बाइक बाहर खड़ी कर पढ़ने चला गया। वापस पढ़ाई कर आया तो उसकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक के बारे में पता नहीं चला तो उसने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.