Gopalganj News: शहर के गोसाई टोला के समीप ई-रिक्शा के धक्के से बाइक सवार की मौत
गोपालगंज, सितम्बर 25 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के गोसाई टोला गांव के समीप शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे ई-रिक्शा के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक उचकागांव थाने के साखे खास गांव के हरेन्द्र प्रसाद का 18 वर्षीय बेटा सोनू कुमार था। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छनबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चिराई घर में भेज दिया।
घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह सोनू कुमार अपने गांव के दोस्त रिश्ते में लगने वाले भतीजे शंभू प्रसाद के बेटे रवि कुमार के साथ उसके पिता की तबियत खराब होने के कारण डॉक्टर से दिखाने के लिए शहर के कौशल्या चौक समीप एक डॉक्टर के यहां पुर्जा लगाने के लिए आया था। पुर्जा लगाने के बाद सोनू व रवि एक बाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.