गोपालगंज, जुलाई 7 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के बंजारी रोड एनएच 27 किनारे स्थित एक होटल के छह कर्मियों पर 50 लाख रुपए के गबन करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। होटल के व्यवस्थापक सुमंत कुमार राय ने नगर थाने में उचकागांव थाने के दहीभत्ता गांव के निवासी व कर्मी प्रशांत कुमार तिवारी, बबीता तिवारी, सारण जिले के बनियापुर थाने के हर्षपुरा गांव के राहुल कुमार, माधोपुर थाने के माधोपुर गांव के सचिन गिरि, बैकुंठपुर थाने के चमनपुरा गांव के विकास कुमार व कुचायकोट थाने के इशुआपुर गांव के निकेश तिवारी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- Chapra News: मांझी में आम गोदाम का ताला तोड़ 50 कैरेट आम चोरी, पुलिस जांच में जुटीजांच प्रक्रिया उन्होंने बताया है कि चार जुलाई को एक ग्राहक ने उन्हें बताया कि होटल का बिल होटल के खाते में न लेकर निजी खाते में ल...