Gopalganj News: शहर के आंबेडकर चौक पर महिला के गले से दो बदमाशों ने सोने की चेन छीनी
गोपालगंज, सितम्बर 27 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के आंबेडकर चौक पर रविवार को ई-रिक्शा में सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने नगर थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। स्टेशन रोड निवासी रूपा कुमारी अपनी बहन के साथ बच्चों के लिए कपड़े खरीदने थावे रोड स्थित एक मॉल जा रही थीं। दोनों ई-रिक्शा में सवार थीं। अस्पताल चौक के पास दो युवक ई-रिक्शा में सवार हो गए। आंबेडकर चौक पहुंचने के दौरान दोनों ने रूपा कुमारी के गले से सोने की चेन छीन ली और ई-रिक्शा से कूदकर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया, लेकिन आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दोनों बदमाश भाग निकले। पुलिस को आशंका है कि बदमाश स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.