गोपालगंज, अगस्त 31 -- Gopalganj News: उचकागांव। थाना क्षेत्र के महैचा गांव में पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर एक आरोपित के निर्माणाधीन घर से कार्टन व अलग-अलग झोले से 246 बोतल देसी शराब बरामद की। इस दौरान तस्कर मौके से फरार हो गया। मामले में उचकागांव थाना क्षेत्र के महैचा गांव के बुलेट राम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले में जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...