गोपालगंज, अक्टूबर 3 -- Gopalganj News: भोरे। स्थानीय थाने की पुलिस ने शुक्रवार शाम हुस्सेपुर बाजार में गश्ती के दौरान शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान हीरापाकड़ गांव निवासी सोनू अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह 20 सितंबर को भी शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था और जेल से छूटे महज 12 दिन ही हुए थे। पुलिस ने दोबारा शराब सेवन के आरोप में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...