गोपालगंज, अगस्त 23 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शराब तस्करी के लिए चोरी की बाइक खरीदकर चला रहे एक युवक को विजयीपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया आरेपित कटेया थाने के छोटकी मझवलिया गांव के पतरू गोंड का बेटा सचिन साह बताया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम ने रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार को विजयीपुर थाने की पुलिस रामनगर गांव के समीप वाहनों की जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को देखकर एक बाइक सवार भागने की कोशिश करने लगा। इसके बाद पुलिस की टीम ने उसे घेरकर दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए युवक से जब पुलिस की टीम ने बाइक की कागजात की मांग की तो उसने कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया और न ही संतोषजनक जवाब दिया।

जांच और खुलासा पूछता...