Gopalganj News: शराब और बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
गोपालगंज, जुलाई 11 -- Gopalganj News: भोरे। जगतौली ओपी पुलिस ने शुक्रवार को यूपी से तस्करी कर लाई जा रही 44.2 लीटर शराब के साथ एक नाबालिग सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि जगतौली ओपी प्रभारी आलोक कुमार को सूचना मिली थी कि यूपी से भोपतपुरा और कुकुरभुका के रास्ते बाद से भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है। सूचना पर भोपतपुरा स्याही नदी चारमुहानी के पास पहुंची पुलिस ने 134 पीस शराब और बाइक के साथ नारू चकरवा गांव के वीरेंद्र भगत को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी कार्रवाई भोपतपुरा गांव के रास्ते पर हुई, जहां से एक बाइक पर लदी 87 पीस शराब के साथ एक नाबालिग को पकड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.