गोपालगंज, जुलाई 24 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में शुक्रवार को बगीचे में काम कर रहे एक युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। जिससे युवक अचेत हो गया। अचेत युवक को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वृंदावन गांव के शंभू नाथ सिंह का 35 वर्षीय बेटा नितिन कुमार सिंह अपने गांव में स्थित बगीचे में काम करने के लिए गया हुआ था। इस बीच अचानक उसे जहरीले सांप ने डस लिया। जिससे वह अचेत हो गया। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: सांप के काटने से युवक अचेत परिवार के सदस्यों की नजर जब उस पर पड़ी तो बेहोशी की हालत में उसे उठाकर इलाज के लिए लेकर मॉडल सदर अस्पताल में पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ...