गोपालगंज, अक्टूबर 2 -- Gopalganj News: वुशु प्रतियोगिता में स्वर्णलता,अनुष्का और मासूम ने झटके पदक गोपालगंज। शहर स्थित सम्राट अशोक भवन में गुरुवार को जिलास्तरीय वुशु प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। वुशु संघ के जिला महासचिव मास्टर सोनू और खेल शिक्षकों की देखरेख में प्रतियोगिता हुई। जिसमें बालिका वर्ग में कुमारी स्वर्णलता, कुमारी सेजल सिंह, अनुष्का सिंह, नैंसी कुमारी एवं मासूम कुमारी ने अपने-अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं बालक वर्ग में धीरन कुमार, प्रतीक कुमार, विकास कुमार, अभिजित कुमार, कृष्णा कुमार, रोहित कुमार, रेहान एवं आर्यन कुमार सहित अन्य खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्व...