गोपालगंज, जुलाई 17 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जादोपुर थाने के विशुनपुर बाजार पर शुक्रवार को दो बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना का विवरण जख्मी पिता-पुत्र जादोपुर थाने के चतुर बगहां गांव के स्व. वर्मा राय के 60 वर्षीय बेटे योगेन्द्र सिंह व योगेन्द्र सिंह का 23 वर्षीय बेटा प्रमोद कुमार बताए गए हैं। इलाज के लिए उन्हें मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया गया।

दुर्घटना का कारण घटना के संबंध में बताया गया है कि दोनों अपने घर से एक बाइक पर सवार होकर किसी काम से विशुनपुर बाजार की ओर गए थे। इस दौरान दूसरे बाइक पर सवार लोगों ने उनकी बाइक में पीछे से धक्का मार दिए। इससे दोनों पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटनास्थल पर प्रतिक्रिया हादसे के बाद...