गोपालगंज, जुलाई 22 -- Gopalganj News: गोपालगंज। नगर संवाददाता सदर विधायक सुभाष सिंह ने बिहार विधानसभा में क्षेत्र की दो प्रमुख सड़कों के निर्माण और उन्नयन का मुद्दा उठाया। उन्होंने गोपालगंज-जादोपुर मार्ग के जर्जर हिस्से के शीघ्र निर्माण एवं दो लेन चौड़ीकरण की मांग की। जादोपुर-बरसीला-थावे-लाइन बाजार मार्ग को स्टेट हाईवे के रूप में विकसित करने की मांग की। सरकार ने सदन में बताया कि गोपालगंज-जादोपुर मार्ग पर एनएच-27 से लखपतिया मोड़ तक पीक्यूसी सड़क और नाली निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही कार्य शुरू होगा। साथ ही तकनीकी व्यवहार्यता, संसाधनों की उपलब्धता और प्राथमिकता के आधार पर भविष्य में इस मार्ग के दो लेन चौड़ीकरण पर भी विचार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: फाइलों में 53 करोड़ की ड्रेनेज योजना, बारिश में हर साल डूब...