गोपालगंज, अक्टूबर 17 -- Gopalganj News: थावे। एक संवाददाता। थावे प्रखंड के बस स्टैंड बाजार स्थित स्टेशन चौक पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा की शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की गई। देर रात तक धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे। इस दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। मां की प्रतिमा के पट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पट खुलने के बाद देर तक भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा। स्टेशन चौक पर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखा। यह भी पढ़ें- Buxar News: मां दुर्गा के पट खुलते ही दर्शन को उमड़े श्रद्धालु यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मां के दर्शन-पूजन के लिए उमड़ी भीड़ यह भी पढ़ें- Hajip...