गोपालगंज, जुलाई 26 -- Gopalganj News: उचकागांव। नीय थाना क्षेत्र के सांखे खास में विदेश से लौटे एक युवक से बाजार में ज्वेलर्स की दुकान चलाने वाले कुछ लोगों ने 64 लाख रुपये की ठगी की है। साथ ही पूछताछ करने पर पीड़ित व्यक्ति श्रीकांत शर्मा से मारपीट की गई। मामले में पीड़ित श्रीकांत शर्मा के आवेदन पर तुलसिया गांव के सुनील कुमार सोनी, प्रमोद कुमार सोनी उर्फ बुलेट, मंटू कुमार सोनी, लालबाबू सोनी उर्फ पिंटू सोनी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...