Gopalganj News: विदेशी टोला में दिनदहाड़े मवेशी चोरी करते तीन युवक पकड़े गए
गोपालगंज, सितम्बर 24 -- Gopalganj News: थावे।एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के विदेशी टोला गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े मवेशी चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने तीन युवकों को पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने तीनों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों युवकों को थावे पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मवेशी चोरी की घटना में इनकी संलिप्तता है या नहीं और इनके साथ कोई अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले भी विदेशी टोला गांव निवासी बीरन यादव के भैंस के बच्चे चोरी हो गए थे। इसके बाद से गांव में मवेशी चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.