गोपालगंज, अक्टूबर 29 -- Gopalganj News: मांझागढ़। प्रखंड के सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मधुसरेया में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें मध्य विद्यालय, मधुसरेया, मध्य विद्यालय, पैठानपट्टी तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मधुसरेया के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान शिक्षिका कुमारी प्रियंका के मार्गदर्शन में किया गया। प्रदर्शनी में छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान को अपनी परियोजनाओं के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रिया कुमारी ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में डॉ. अन्ना मणि के योगदान, ज्योति कुमारी ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अमला रुइया के कार्यों तथा गुड्डी कुमारी ने आयुर्वेदिक चिकित्सा के क्षेत्र में डिंपल जांगड़ा के योगदान को अपनी परियोजनाओं के माध्यम से प्रदर्शित किया। यह भी पढ़ें- Buxa...