Gopalganj News: विजयीपुर में 250 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
गोपालगंज, अगस्त 16 -- Gopalganj News: विजयीपुर ,एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुटिया घाट के समीप यूपी से आ रहे दो तस्करों से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से दोनों तस्कर को गिरफ्तार भी कर लिया। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर स्थानीय थाना क्षेत्र के लाला के बेलवा गांव निवासी छोटोलाल मंडल व जितेन्द्र नट है। इनके पास से 250 पीस देसी चुलाई शराब बरामद हुई। मामले में बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ़्तार दोनों तस्करों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.