गोपालगंज, अगस्त 10 -- Gopalganj News: विजयीपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने मटियरी बांसवारी से सोमवार को सात मवेशी बरामद किए। वैसे पुलिस को देखते ही पशु तस्कर वहां से फरार हो गए। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि मामले में चौकीदार की निशानदेही पर मटियरी निवासी बुटाई साह और पटखौली गांव निवासी सियाराम गुप्ता के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। दोनों नामजद आरोपितों के विरुद्ध विजयीपुर थाने में पशु तस्करी से संबंधित मामला पहले से भी दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...