गोपालगंज, अगस्त 11 -- Gopalganj News: विजयीपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने सोमवार की देर रात में शनिचरी बाजार के समीप वाहन जांच के दौरान एक पिकअप से तीन मवेशी बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार पशु तस्कर यूपी के देवरिया जिले के बरहज थााने के धूरहित गांव निवासी संदीप यादव और देवरिया के ही मइल थाना क्षेत्र निवासी संदीप प्रसाद है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...