गोपालगंज, अक्टूबर 23 -- Gopalganj News: विजयीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिलरुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर 20 अक्तूबर को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों के कुल छह लोग जख्मी हो गए। इन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। सभी घायलों का इलाज विजयीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ। मामले में एक पक्ष के संगम यादव ने अपने ही गांव के दूर्वाशा यादव, सचिन यादव, प्रमिला देवी, विशाल यादव एवं सुनिता कुमारी के विरुद्ध घर में घुस कर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...