गोपालगंज, जुलाई 25 -- Gopalganj News: विजयीपुर , एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के डीघवा सरेया गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये मूल्य की नकदी, जेवरात व अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। घटना को लेकर पीड़िता ने थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि 23 जुलाई की रात परिवार के सभी सदस्य घर के एक कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस गए और बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, कीमती कपड़े व करीब 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Bijnor News: हड़कंप: टांडामाईदास में घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी सुबह नींद खुलने पर घर का सामान बिखरा मिला। खोजबीन के दौरान कुछ सामान गांव के पश्चिम स्थित खेत में फेंका हुआ बरामद हुआ। जबकि जेवरात और नकदी गायब...