Gopalganj News: विजयीपुर के चौकीदार गया यादव सरकारी सेवा से बर्खास्त
गोपालगंज, अगस्त 18 -- Gopalganj News: गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम समीर सौरभ ने विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने के बाद विजयीपुर के चौकीदार गया यादव को तत्काल प्रभाव से सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया है। गया यादव के विरुद्ध दो आरोपों को लेकर विभागीय कार्रवाई की गई थी। प्रथम आरोप दहेज मांगने एवं शादी से संबंधित मामले से जुड़ा है। जबकि द्वितीय आरोप नियुक्ति के समय प्रस्तुत प्रमाण-पत्र एवं जन्मतिथि से संबंधित दस्तावेजों में विसंगति पाए जाने का है। विभागीय जांच में उपलब्ध अभिलेखों एवं साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोप प्रमाणित पाए गए। आरोपित चौकीदार से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। लेकिन,निर्धारित अवधि में उनके द्वारा लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा बिहार सरकारी सेवक (...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.