Gopalganj News: वाहन जांच में शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
गोपालगंज, सितम्बर 29 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को कुचायकोट थाने के मठिया व कुर्मीटोला के समीप 270 बोतल शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें दलेया गांव निवासी पृथ्वीनाथ यादव और एक बालक शामिल है। बालक को नियमानुसार निरुद्ध किया गया। टीम ने तस्करी में प्रयुक्त ई-रिक्शा और बाइक भी जब्त की है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि यूपी सीमा से जुड़ी सड़कों पर वाहन जांच के दौरान यूपी की ओर से आ रहे ई-रिक्शा और बाइक को रोककर तलाशी ली गई। ई-रिक्शा के अंदर बने बक्से से 219 और बाइक की डिक्की से 51 बोतल शराब बरामद हुई। पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने यूपी से शराब लेकर कुचायकोट पहुंचाने की बात स्वीकार की। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.