Gopalganj News: वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
गोपालगंज, अक्टूबर 4 -- Gopalganj News: मांझागढ़ । स्थानीय थाना क्षेत्र के धामापाकड़ बाजार के समीप शनिवार की शाम वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान यादोपुर थाना क्षेत्र के ख्वाजेपुर गांव के अरबाज अली उर्फ समीर के रूप में हुई है। बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक के साथ धामापाकड़ की ओर आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने वाहन जांच शुरू कर दिया । इसी दौरान डुमरिया की तरफ से एक बाइक सवार युवक तेज गति से आता दिखाई दिया। पुलिस को वाहन जांच करते देख वह बाइक घुमाकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस बल ने पीछा कर उसे बाइक समेत पकड़ लिया। जांच में बाइक के इंजन व चेचिस नंबर में अंतर पाया गया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की। इसके बाद प्राथमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.