Gopalganj News: वाम दलों ने विरोध मार्च कर सीईसी को हटाने की मांग
गोपालगंज, अक्टूबर 2 -- Gopalganj News: गोपालगंज। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, एसआईआर रद्द करने और सांप्रदायिक उन्माद पर रोक लगाने की मांग को लेकर नारे लगाए। मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मौनिया चौक पहुंचा, जहां नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। वक्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया और एसआईआर को लेकर अपनी आपत्तियां जताईं। साथ ही सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और सांप्रदायिक उन्माद पर रोक लगाने की मांग की। सभा में जिला सचिव सच्चिदानंद ठाकुर, गणेश प्रसाद सिंह, सुभाष सिंह, राघव मिश्र, मुन्ना प्रसाद, विद्या प्रसाद, मंजूर आलम, गंगदयाल मिश्र, मोहन प्रसाद, शिव नारायण बारी, शिवदयाल प्रसाद सहित सीपीआई, सीपीएम औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.