गोपालगंज, सितम्बर 30 -- Gopalganj News: विजयीपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के नौतन गांव में पूर्व विवाद को लेकर एक युवक पर लोहे के रॉड से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घटना 27 सितंबर की दोपहर की बताई गई है। मामले में नौतन निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि वे अपने दरवाजे पर थे। इसी दौरान राजन सिंह के मोबाइल से कॉले आया। फोन करने वाले ने खुद को चंद्रमणि सिंह बताते हुए जरूरी बात करने के लिए अपने दरवाजे पर बुलाया। वहां पहुंचने पर पूर्व विवाद को लेकर निर्भय सिंह , अभय सिंह और अभिमन्यु सिंह ने गाली-गलौज करते हुए लोहे के रॉड से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने पहुंचकर उन्हें बचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...