गोपालगंज, अगस्त 13 -- Gopalganj News: उचकागांव,एक संवाददाता। मीरगंज शहर निवासी लेखक विवेक तिवारी का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में मायूसी छा गई।गुरुवार को ही इटवा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...