Gopalganj News: लापता महिला का नहीं मिला सुराग, एसडीआरएफ की टीम लौटी
गोपालगंज, सितम्बर 27 -- Gopalganj News: बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाने के बंगरा गांव से रहस्यमय ढंग से लापता महिला का सुराग नहीं मिल सका। परिजनों के संदेह पर गंडक नदी में सर्च अभियान चला रही एसडीआरएफ की टीम शनिवार की देर शाम वापस लौट गई। बता दें कि बंगरा गांव के दरोगा शर्मा की पत्नी शारदा देवी 23 सितंबर की देर संध्या घर से बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस बीच गंडक नदी के किनारे शारदा देवी का चप्पल मिलने के बाद परिजनों ने डूबने की आशंका व्यक्त करते हुए प्रशासन को सूचना दी थी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम तीन दिन प्रयास की लेकिन, सफलता नहीं मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.