Gopalganj News: लमीचौर के चंवर में लगी आग से अफरातफरी
गोपालगंज, अक्टूबर 26 -- Gopalganj News: भोरे। एक संवाददाता प्रखंड के लामीचौर बजार गांव स्थित चंवर में सोमवार को दोपहर बाद अचानक आग लग गई। इससे किसानों में अफरातफरी मच गयी।मालूम हो कि इस समय खेतों में लगी धान की फसल पककर कटने के लिए तैयार है। यदि आग बढ़ धान की फसल में लग जाती तो किसानों को भारी नुक़सान उठाना पड़ता। आग की सूचना तत्काल पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद जगतौली ओपी प्रभारी आलोक कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। तब जाकर दमकल की गाड़ियों और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: बृजकिशोर हाल्ट के समीप गन्ने की खेत में लगी आग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.