Gopalganj News: रेलवन एप से आसान होगी रेल यात्रा, मिलेंगी कई सुविधाएं
गोपालगंज, अक्टूबर 25 -- रेलवन ऐप की सुविधाएं और जागरूकता अभियान Gopalganj News: गोपालगंज। रेल यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने 'रेलवन' एप जारी किया है। इसके प्रचार-प्रसार के लिए वाणिज्य विभाग की ओर से छपरा-थावे, थावे-सीवान समेत विभिन्न रेलखंडों के स्टेशनों पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ऐप के माध्यम से यात्री घर बैठे टिकट बुक करने के साथ ट्रेनों की स्थिति और अन्य जरूरी जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। रेलवन एप से आरक्षित, अनारक्षित, प्लेटफॉर्म और सीजन टिकट के साथ मासिक पास बनवाने की सुविधा मिलेगी। यात्री ट्रेनों का लाइव स्टेटस, पीएनआर की स्थिति, सीटों की उपलब्धता तथा कोच और सीट की लोकेशन भी देख सकेंगे। इसके अलावा यात्रा के दौरान भोजन, मनोरंजन और कुली या टैक्सी बुकिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.