गोपालगंज, अक्टूबर 27 -- Gopalganj News: कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के धरहरा मेला गांव में बकाया रुपए मांगने पर एक महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें धररहा मेला गांव निवासी शारदा राम की पत्नी पूनम देवी बताया है कि उनके भैसुर त्रिवेणी राम ने कुछ दिन पहले उनसे रुपये उधार लिए थे। 15 अक्टूबर को अपने रुपए वापस मांगे,तो आरोपित गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लोहे के रॉड से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कटेया ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...