Gopalganj News: रील बनाने के दौरान युवक को बोरे में बंद करने की पुलिस ने की जांच
गोपालगंज, जुलाई 20 -- Gopalganj News: कुचायकोट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बथना कुट्टी स्थित एनएच-27 पर सोमवार को रील बनाने के दौरान चार युवकों की हरकत लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। जानकारी के अनुसार चार युवक सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक को बोरे में बंद कर उसे ऑटो पर लादने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवकों ने बोरे में बंद युवक को ऑटो पर रखने के लिए चालक से कहा, लेकिन चालक को मामला संदिग्ध लगा। बोरे की गतिविधि देखकर उसे शक हुआ और उसने बोरे को ऑटो पर लादने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और मामले की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.