Gopalganj News: रीगा चीनी मिल में हादसे में गोपालगंज के वेल्डर की हुई मौत
गोपालगंज, जुलाई 21 -- Gopalganj News: गोपालगंज। सीतामढ़ी जिले के रीगा चीनी मिल में कार्यरत एक वेल्डर की मंगलवार को काम के दौरान ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के नवलपुर निवासी गंगाविष्णु यादव के पुत्र मणि यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद मिल परिसर में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार मणि यादव चीनी मिल परिसर में वेल्डिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सहकर्मी उन्हें तत्काल इलाज के लिए सीतामढ़ी ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना पर प्रतिक्रियाएँ रीगा चीनी मिल मजदूर सभा के अध्यक्ष रामबाबू राय ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मजदूर जान जोखिम में डालकर काम करते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाते। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.