गोपालगंज, सितम्बर 12 -- Gopalganj News: गोपालगंज। मध्य पूर्व एशिया में युद्ध जैसी स्थिति से उत्पन्न ऊर्जा संकट की स्थिति भले ही सामान्य हो गई है, लेकिन जिले में सीएनजी को लेकर वाहन चालकों की परेशानी खत्म नहीं हुई है।

सीएनजी पंपों पर लंबी कतारें शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सीएनजी पंपों पर वाहन चालकों को घंटों कतार में लगना पड़ रहा है। तेल कंपनियों की ओर से जिले में सीएनजी की आपूर्ति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन पंप संचालकों के अनुसार छपरा स्थित रिफिलिंग सेंटर से खेप पहुंचने में देरी के कारण बीच-बीच में स्टॉक खत्म हो जाता है। इससे खेप पहुंचने तक पंपों पर सीएनजी के लिए लंबी कतार लग रही है।

भारत पेट्रोलियम के सीएनजी पंप भारत पेट्रोलियम की ओर से एनएच-27 पर भठवा, एसपी कोठी, सोनबरसा और महम्मदपुर ओवरब्रिज के समीप सीएनजी पंप संचालित हैं। इसके...