Gopalganj News: रिफाइन तेल का कार्टन चोरी करते दो गिरफ्तार
गोपालगंज, अक्टूबर 3 -- Gopalganj News: बरौली। मिल्की वीरेचा बाजार में शुक्रवार को दुकान से रिफाइन तेल का कार्टन चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार नसीम व पंकज कुमार धर्मपरसा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।बताया गया कि एक युवक बाइक लेकर दुकान के बाहर खड़ा था, जबकि दूसरा कार्टन लेकर बाइक पर बैठ गया। दुकानदार के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.