गोपालगंज, नवम्बर 3 -- Gopalganj News: गोपालगंज, हमारे संवाददाता जिले के कटेया थाने के करकटहां गांव में सोमवार को रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज किया जा रहा है। मारपीट में जख्मी लोगों में रमेश साह की बेटी निक्की कुमारी, पत्नी बिमला देवी व रमेश साह शामिल हैं। उनलोगों ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोस के लोगों से कहा-सुनी हो रही थी। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: लाठी-डंडे व तलवार से हमला कर तीन लोगों को किया जख्मी इस दौरान पड़ोसी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लोहे की रॉड व बांस से हमला कर...