गोपालगंज, अगस्त 27 -- Gopalganj News: मांझागढ़ l एक संवाददाता राजकीय डिग्री कॉलेज बरौली में स्नातक स्तर पर रिक्त सीटों को भरने के लिए आयोजित स्पॉट एडमिशन के अंतिम दिन गुरुवार को कुल 29 विद्यार्थियों का नामांकन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मंजूर आलम ने बताया कि कॉलेज में स्नातक स्तर पर कुल 288 सीटें निर्धारित हैं। स्पॉट एडमिशन से पूर्व 122 सीटों पर नामांकन हो चुका था। गुरुवार को स्पॉट एडमिशन की अंतिम तिथि थी, जिसमें विभिन्न विषयों में 29 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया। स्पॉट एडमिशन में राजनीति विज्ञान में 12, इतिहास में 7, अर्थशास्त्र में 6, समाजशास्त्र में 2 तथा हिंदी और अंग्रेजी में एक-एक विद्यार्थी का नामांकन किया गया। इस प्रकार कॉलेज में अब तक कुल 151 सीटों पर नामांकन हो चुका है, जबकि 137 सीटें अभी भी रिक्त हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान क...