Gopalganj News: राखी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, विजेताओं को मिला पुरस्कार
गोपालगंज, अगस्त 31 -- Gopalganj News: (पंचदेवरी से निराला ओझा की रिपोर्ट) प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नेहरूआ कला में पिछले सप्ताह रक्षाबंधन के अवसर पर राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वर्ग एक से आठ तक की करीब 150 छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का परिचय देते हुए विभिन्न रंगों और आकर्षक सजावटी सामग्रियों से सुंदर-सुंदर राखियां तैयार कीं। प्रतियोगिता को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं ने अपनी-अपनी पसंद और कल्पना के अनुसार राखियों को अलग-अलग तरीके से सजाया। किसी ने रंग-बिरंगे मोतियों का इस्तेमाल किया तो किसी ने रिबन, कागज, धागे और अन्य सजावटी सामग्री से आकर्षक राखियां बनाईं। छोटी कक्षाओं की छात्राओं ने भी पूरे उत्साह के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.