Gopalganj News: रतनसराय में धू-धू कर जला 20 फुट ऊंचा रावण पुतला
गोपालगंज, अक्टूबर 21 -- गोपालगंज में विजयादशमी पर रावण दहन Gopalganj News: गोपालगंज। विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार की रात बरौली प्रखंड के रतनसराय में अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक रावण का पुतला दहन किया गया। ग्रामीणों द्वारा तैयार किए गए 20 फुट ऊंचे रावण के पुतले में स्थानीय विधायक मंजीत सिंह ने अग्नि लगाई। आग लगते ही पुतला धू-धू कर जल उठा और रंग बिरंगी रोशनी से इलाका जगमगा उठा। इस दृश्य को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और दर्शक जुटे रहे। रावण पुतला दहन के साथ ही पूरा माहौल विजयादशमी के उल्लास से भर उठा। लोगों ने इस परंपरा के जरिए बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश याद किया। पुतले को जलते देखने के लिए जुटे दर्शकों में खासा उत्साह रहा। ग्रामीणों की ओर से तैयार किए गए पुतले का दहन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.