गोपालगंज, सितम्बर 27 -- Gopalganj News: हथुआ,एक संवाददाता प्रखंड की तत्कालीन ग्राम पंचायत राज रतनचक में नल-जल योजना की जमीनी हकीकत जानने के लिए शनिवार को जांच की गई। गोपालगंज के रजिस्ट्रार काली आशीष ने पंचायत के सभी 15 वार्डों में घूम-घूम कर योजना की स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान पाया गया कि 15 में से सिर्फ दो वार्डों में ही नल-जल योजना चालू है। शेष 13 वार्डों में योजना वर्षों से बंद पड़ी है। कई वार्डों में पानी की टंकी ही नहीं लगी है, तो कहीं मोटर खराब पड़ी है या गायब है। कुछ जगहों पर पाइप फटे हुए मिले,वहीं कई वार्डों में अभी तक पाइप बिछाने का काम भी अधूरा है। ग्रामीणों ने बताया कि पीने के पानी के लिए अब भी चापाकल और निजी बोरिंग पर निर्भर रहना पड़ रहा है। जांच अधिकारी ने सभी कमियों की रिपोर्ट तैयार कर विभाग को भेजने की बात कही है।...