गोपालगंज, अगस्त 28 -- Gopalganj News: (पंचदेवरी से निराला ओझा की रिपोर्ट) भाई-बहन के महान पर्व रक्षाबंधन को लेकर शुक्रवार को बाजारों में भारी भीड़ उमड़ने से जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। पंचदेवरी बाजार में करीब तीन घंटे तक महाजाम लगा रहा, जबकि जमुनहां सहित अन्य बाजारों में भी घंटों जाम की स्थिति बनी रही। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: रक्षाबंधन पर बाजारों में उमड़ी भीड़, सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारजाम की समस्या सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही बहनें राखी खरीदने और भाई मिठाई व उपहार लेने के लिए बाजार पहुंचने लगे। इसके कारण पंचदेवरी, जमुनहां सहित आसपास के बाजारों में दिनभर काफी चहल-पहल रही। यह भी पढ़ें- Amroha News: उत्साह संग मनाया रक्षाबंधन...