Gopalganj News: यूरिया के लिए मचा हाहाकार, 400 से 500 रुपये तक ब्लैक में बिक रही खाद
गोपालगंज, जुलाई 19 -- Gopalganj News: पंचदेवरी प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों यूरिया खाद को लेकर किसानों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। धान की फसल की टॉप ड्रेसिंग का समय होने और लगातार बारिश के बाद खेतों में यूरिया की मांग अचानक बढ़ गई है। इस बीच किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद नहीं मिल रही है।
यूरिया की कीमतें कई जगहों पर यूरिया 400 से 500 रुपये प्रति बोरी तक ब्लैक में बिकने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। रिटेलर दुकानदारों का कहना है कि सरकार द्वारा यूरिया की निर्धारित कीमत 266.50 रुपये प्रति बैग है, लेकिन डीलरों द्वारा उन्हें करीब 350 रुपये प्रति बैग की दर से यूरिया दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, यूरिया लेने के साथ जिंक व अन्य कृषि रसायन भी अनिवार्य रूप से लेने का दबाव बनाया जाता है।
किसानों की समस्याएँ ऐसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.