गोपालगंज, अक्टूबर 3 -- Gopalganj News: गोपालगंज। गायत्री शक्तिपीठ, वीएम फील्ड के समीप शनिवार को प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ की ओर से युवा उत्कर्ष (यूथ एक्सपो) एवं मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नैतिक, बौद्धिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना रहा।            मुख्य अतिथि एवं प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर सह हेड, पीवाईपी बिहार मनीष कुमार ने युवाओं को जीवन निर्माण के लिए अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि युवावस्था ऊर्जा और संभावनाओं से भरी अवस्था है। सोशल मीडिया और रील्स के बढ़ते प्रभाव के बीच युवाओं को सही मार्गदर्शन की जरूरत है। उन्होंने नियमित गायत्री मंत्र साधना और सूर्य ध्...