Gopalganj News: युवती ने चाचा की फटकार से नाराज होकर तुरकाहां नहर में लगाई छलांग, बची जान
गोपालगंज, नवम्बर 3 -- Gopalganj News: गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के तुरकाहां पुल में मंगलवार को चाचा की फटकार से नाराज होकर एक युवती ने छलांग लगा दी। युवती को नहर में छलांग लगाते देख आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची व स्थानीय लोगों की मदद से युवती को नहर के पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। समय रहते पुलिस और स्थानीय लोगों की सक्रियता से युवती की जान बच गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव निवासी राजकिशोर राम की 18 वर्षीय पुत्री शिल्पी कुमारी को मंगलवार को घर में किसी बात को लेकर उसके चाचा ने फटकार लगा दी थी। च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.