Gopalganj News: मोकामा विधायक अनन्त सिंह को मिली नियमित जमानत
गोपालगंज, जुलाई 13 -- Gopalganj News: गोपालगंज। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को सोमवार को एसीजेएम प्रथम सह एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अमरेंद्र कुमार राज की कोर्ट से नियमित जमानत मिल गई। इससे पूर्व दोनों ने सुबह में कोर्ट में अपने अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक के माध्यम से कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।मालूम हो कि गत 15 जून को जिला सत्र न्यायाधीश तीन सह विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट राजेंद्र कुमार पाण्डेय की कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी। मालूम हो कि बीते 2 मई को मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में एक कार्यक्रम के दौरान हथियार लहराने और अश्लील गानों के प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह भी पढ़ें- Khan Sir News: कोचिंग विवाद में खान सर की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर, फायरिंग के आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.