गोपालगंज, अगस्त 11 -- Gopalganj News: गोपालगंज। मॉडल सदर अस्पताल परिसर से सोमवार की देर शाम बाइक की चोरी करते एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पकड़ा गया युवक सीवान जिले का रहनेवाला बताया जा रहा है। युवक को नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया। जहां पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार को थावे थाने के एकडेरवा गांव के स्व. किशुन गुप्ता का 32 वर्षीय पुत्र रविन्द्र कुमार गुप्ता किसी काम से मॉडल सदर अस्पताल में बाइक से आया था। वहअपनी बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी कर तीसरी मंजिल पर कुछ से चला गया। काम करने के बाद वह वापस नीचे आ रहा था तो उसकी नजर बाइक पर पड़ी। युवक ने देखा कि उसकी बाइक में एक शख्स चाबी लगाकर उसे स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद युवक आनन-फानन में अपनी बाइक के प...