Gopalganj News: मॉडल सदर अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद हंगामा व तोड़फोड़
गोपालगंज, जुलाई 29 -- Gopalganj News: गोपालगंज। मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार की देर रात सांप के काटने से एक अचेत बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा। गुस्साए परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया।
हंगामा का दृश्य इस दौरान इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़ भी करना शुरू कर दिया। इससे करीब एक घंटे तक मौके पर अफरातफरी तफरी का माहौल बना रहा। हंगामे की सूचना पर मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे थे। मगर हमांगा करने वाले लोग उनकी एक सुनने को तैयार नहीं थे। इसके बाद स्थिति को संभालने के लिए नगर थाने की पुलिस को बुलाया गया। सूचन मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस काफी संख्या में पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण किया। गुस्साए परिजनों को समझाकर शांत कराया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.